रजनीश मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : करिममुद्दिनपुर मे बिते दिनों हुए सैलून संचालक संजय प्रजापति की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। हलांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है सभी आरोपी भागने की फिराक में ढोंढाडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर शेषनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपितयों की पहचान मिथिलेश उर्फ लाला ,चंदन राम उर्फ कोचा ,पिन्टू राजभर के रुप मे बतायाई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सूरज राय अभी फरार है ।आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम तीनो अपने साथी सूरज राय के साथ शराब व गांजा पीने के बाद संजय के सैलून में बाल कटाने पहुंचा लेकिन वह किसी और का बाल काट रहा था। संजय ने थोड़ा इन्तजार करने को कहा ये बात हम लोगों को नगवार लगी ।तभी गुस्साए सूरज राय ने पिस्टल निकाल कर संजय के सीने मे दो गोलीयां उतार दी । गोली लगते ही संजय गीर पड़ा और हम लोग वहां से भाग नीकले ।
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर को करिममुद्दिनपुर थाने के स्थानीय बजार मे साम को करीब सवा सात बजे कुछ बदमाश सैलून संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
