दिल्‍ली : देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रिम कोर्ट ने राफेल सौदे मामले में दाखिल की गई पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। यह फैसल सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई गोगोई अध्‍यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने सुनाया है।  पीठ ने कहा कि इस मामले में अलग से जांच की जरूरत नहीं है।
उल्‍लेखनीय है कि  59,000 करोड़ की राफेल डील मामले में समीक्षा के लिए अदालत में कई याचिकाएं दायर की गईं थीं। याचिका दायर करने वालों में  पूर्व मंत्री अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह शामिल थे।