![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो स्रोत सो.सा. |
गाजीपुर : जिले के गांव हैदरगंज में दिल को दहला ने वाली एक खबर ने सबको झंकझोर कर रख दिया है।
थाना क्षेत्र मरदह के अंतर्गत आने वाले इस गांव में मनबढ़ युवक ने एक नाबालिग युवक के शरीर पर पेट्रोल छिड़कर उसकी मां के सामने ही आग लगा दी। देखते ही देखते बेटा आग की लपटों में घिर गया और बेबस मां कुछ न कर सकी। फिलहाल गंभीर रूप से झुलसे इस किशोर को मऊ के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। किशोर की पहचान दसवी कक्षा में पढ़ने वाले त्रिभुवन राम पुत्र विजय चौहान के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान उसी गांव के विनोद चौहान के रूप में बताई जा रही है। थाना मरदह पुलिस ने पीडि़त के पिता किशकायत पर आरोपी विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
