लुधियाना : जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति की तरफ 6वां विशाल भगवती जागरण एवं भंडारा न्यू सुभाष नगर पांच नंबर टावर लाइन लुधियाना में बड़ी धूमधाम से करवाया गया। मां की पवित्र जोत ज्वाला जी से लाई गई। जिसमें कुमार संजीव एंड पार्टी लुधियाना वाले, रजनी पुष्प एंड पार्टी अमृतसर वाले ने सारी रात मां की महिमा का गुणगान किया और सुंदर सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य मेहमान भाजपा नेता एवं  पूर्व डिप्टी मेयर आर डी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रधान उत्तम ठाकुर, नवल जैन, जसदेव तिवारी, विशाल, विक्रम, दीपक कुमार, सुरेश मिगलानी, प्रमोद कुमार, स्वदेश शुक्ला, जगदीश लाल, जेपी भट्ट, कमल, अमित, राजन शर्मा, गुलजार आदि लोगों ने मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई और आए हुए लोगों को सम्मानित भी किया गया।