![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
पटना : यहां एक बंद मकान में पांच जिंदा बम मिलने से बिहारपुलिस के हाथपांव फूल गए हैं। इसमें एक बड़ा केन बम भी है। बताया जा रहा है कि अगर ये बम फट गए होते तो पटना में भारी तबाही मच सकती थी।
शहर में केन बम मिलने के बाद से पुलिस भी सकते में है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं थी।
सूचना के आधार पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम स्क्वॉड की टीम ने बंद मकान से पांच बम बरामद किए। बताया जा रहा है कि इस संबंध में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कहीं इसका तार नक्सली संगठन से तो नहीं जुड़ा है।
