![]() |
| सांकेतिक फोटो। |
लखनऊ : कथित तौर पर 'मौलवियों के फतवे' कमलेश तिवारी कमलेश तिवारी के हत्या आरोपियों को पिस्तौल उपलब्ध करवाने के आरोप में उत्तर प्रदेश और गुजरात एटीएस ने संयुक्त रूप से कानपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूसुफ खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यूसुफ मूलत: फतेहपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे कानपुर के घंटाघर से देर शाम काबू किया है।
पुलिस के मुताबिक यूसुफ की मानें तो उसने सूरत में हत्यारों को पिस्टल दी थी। युसूफ कुछ समय से गुजरात में रह रहा था। बता दें कि हिंदू महासभा के पूर्व नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की लखनफ के नाका स्थित खुर्शेदबाग स्थित उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई थी।
