दिल्‍ली : तेलंगाना में सोमवार को दो पहर करीब एक बजे तहसील परिसर में एक महिला तहसिलदार को जिंदा जलाए जाने से हड़कंप मच गया था। इसकी वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। 
बताया जा रहा है कि रंगारेड्डी जिले के तहसील अब्दुल्लापुरमेट महिला तहसीलदार विजया रेड्डी द्वारा आरोपित सुरेश मुदिराजू के मीन के दस्तावेजों में हुई गलतियों को अदालत के आदेश के बावजूद नहीं सुधारे जाने से नाराज था। इस घटना में आरोपी भी गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया है।