गाजीपुर : उत्‍तर प्रदेश में मंचले और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिन वह दिनदहाड़े महिलाओं से छेड़छाड़ करने में भी गुरेज नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला जिले के थाना क्षेत्र खानपुर के एक गांव में देखने को मिला। यहां स्‍कूल से घर लौट रही छात्रा की एक समुदाय की छात्राओं से दूसरे समुदाय विशेष के पांच युवकों ने छेड़खानी की। लेकिन पास ही खेत में काम कर रही महिलाओं के मौके पर पहुंचते युवक भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने गिरफ्तार की मांग को लेकर औड़िहार-चंदवक मार्ग को जाम कर दिया। हलांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिफ्तार कर लिया। 
बताया जा रहा है कि तीन छात्राएं गंगा इंटर कालेज सरवनपुर से परीक्षा देकर घर लौट रही थी।  तभी मनचले युवकों ने छात्राओं को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। छात्राओं के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रही कुछ महिलाएं हाथों में हंसिया और लाठी लेकर युवकों को ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़ी। अपने को घिरा देख युवक मौके से फरार हो गए। छात्राएं घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष फूलचंद्र राम ने बताया पीड़ित दो छात्राओं के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।