लुधियाना : मनगर मुंडिया स्थित न्यू ग्रीन सिटी भामियां में सुंदरकांड का पाठ बड़ी धूमधाम से करवाया गया। जिसमें श्री बालाजी सुंदरकांड समिति की तरफ से सुंदरकांड का पाठ किया गया। सर्वप्रथम पंडित दूधनाथ गिरि ने विधि विधान से पूजा करवा कर सुंदरकांड का पाठ शुरू करवाया। सुंदरकांड समिति के विनोद पारीख, नारायण पारीख, नवीन कुमार और अरुण शर्मा ने संगीतमय सुंदरकांड के साथ साथ बालाजी के सुंदर-सुंदर भजनों पर लोगों को खूब नचाया। उसके बाद बालाजी की आरती करवा कर विशाल लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर कंवरजीत कक्कड़, पंडित विजयभाई वत्स कथावाचक, पंडित जयप्रकाश पांडे, पंडित कृष्ण कुमार ने बालाजी के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई। इस अवसर पर डॉ वीके मिश्रा, सतपाल सिंह, विनीत कुमार, प्रिंस मिश्रा, अर्पित मिश्रा, अंशु मिश्रा, अत्री तिवारी, अमरावती मिश्रा, उत्तम तिवारी, सरोज शुक्ला, आशा तिवारी, शीशम मिश्रा, कोमल मिश्रा, कंचन मिश्रा, किरण मिश्रा आदि लोगों ने बालाजी की आरती करवाई।