गाजीपुर : आज दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को पचपेड़वा बलरामपुर के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में रिलायंस फाउंडेशन एवं सेवा नियोजन कार्यालय बलरामपुर द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया इस मेले में कुल 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 17 लोगों को विभिन्न प्रोफाइल के अंतर्गत रोजगार प्राप्त हुआ जिसमें विभिन्न रोजगार प्रदाता कंपनियों के अतिरिक्त रिलायंस जिओ द्वारा जिओ प्वाइंट मैनेजर एवं जिओ प्वाइंट असिस्टेंट मैनेजर के लिए साक्षात्कार हुआ हुई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ( सेवा नियोजन अधिकारी बलरामपुर) द्वारा किया गया एवं रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री रितुराज द्वारा कार्यक्रम का समन्वय एवं व्यवस्थापन किया गया इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 419 8800 की भी जानकारी दी गई।
