![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीएड की पढ़ाई अब मंगी हो गई है। क्योंकि, प्रदेश के 72 प्राइवेट बीएड कॉलेजों की फीस में 13 हजार रुपये बढ़ गई है। प्रदेश सरकार ने नए फीस स्ट्रक्चर को मंजूर करते हुए दो साल की बीएड फीस 85 हजार रुपये से बढ़ाकर 98 हजार कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय से इस बाबत अधिसूचना जारी होते ही फीस की नई दरें शैक्षणिक सत्र 2019-20 से लागू हो जाएंगी।
वर्तमान में प्रदेश के बीएड कॉलेजों में दो साल की डिग्री के लिए 85 हजार रुपये की फीस वसूली जा रही है। हिमाचल में स्थित 72 बीएड कॉलेजों में हर साल करीब आठ हजार विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। बता दें कि हाईकोर्ट ने फैसला लेने के लिए सरकार को निर्देश दिए थे।
