रजनीश मिश्र गाजीपुर ।जिले के थाना क्षेत्र भांवरकोल मे आज मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया । इस सामुहिक विवाह मे चौसठ जोड़े पुरे रस्मो के साथ एक हुए ।इस विवाह के साक्षी परिवार के साथ क्षेत्रीय लोग भी हुए। बताते चले की मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के अंर्तगत सुबे के हर जिलो मे ग्राम प्रधान व अधिकारियों के द्वारा विवाह का आयोजन किया जाता है । ये विवाह जरूरतमंद व आर्थिक रुप से कमजोर कन्याओं का कराया जाता है । मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के तहत जिले के भांवरकोल मे विवाह कराया गया ।उस स्थान पर काफी संख्या मे पुलिस बल भी तैनात थी ।