![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
दिल्ली : शर्मशार करने वाली यह खबर दिल्ली से मिली है। यहां पर 17 वर्षीय एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 59 वर्षीय एक सहायक निदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आंतरिक जांच एजेंसी (आईबी) के सहायक निदेशक एससी सक्सेना के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि उनके सेवानिवृत्ति में करीब छह माह शेष रह गए थे।
उल्लेखनीय है कि छेड़छाड़ की घटना के बाद छात्रा डिप्रेशन में चली गई थी। छात्रा की शिकायत पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उक्त अधिकारी पर केस दर्ज किया है।
