गाजीपुर : रेलवे पुलिस ने सिटी स्टेशन पर 47 बोरी घोघा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शनिवार की दोपहर में आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान 47 बोरी घोघा के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। सभी वन्यजीव घोघा को बिहार ले जाया जा रहा था। आरोपी की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के मेहसीचौक बाजार निवासी मोहन के रूप में हुई है।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज ने बताया कि जिसमें उसने बताया कि यह घोघा नगसर थाना क्षेत्र के सोनवल गांव के पोखरे से पकड़कर बोरी में भरकर लाया था। जिसे बिहार लेजाने की फिराक में था।
