![]() |
रजनीश कुमार मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र बरेसर के अंर्तगत सिउरीअमहट तीराहीपुर के बीच लुटेरो ने बीज भंडार संचालक को कीसी धारदार हथियार से घायल कर उसके पास से करीब चालीस हजार रुपये लेकर फरार हो गये ।पिड़ित की पहचान उमाशंकर यादव उम्र 45वर्ष बेसवान रसड़ा के रुप मे हुई है ।
प्राप्त सूचना के मुताबिक बेसवान निवासी उमाशंकर यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र हरु यादव सिउरीअमहट स्थिति अपने बिज भंडार से शाम को 6:30 बजे घर जा रहे थे । तभी तिराहीपुर सिउरीअमहट के बिच पहले से ही घात लगाय बदमाशों ने उन्हें रोक दिया । और उनसे रुपये छिनने लगे लेकिन उमाशंकर यादव उन लुटेरो से लड़ गये ।बदमाशों व उमाशंकर के बिच करीब दस मिनट तक छिना झपटी होती रही । अपने पर उमाशंकर को भारी देखते हुए बदमाशों ने उनके उपर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया । उमाशंकर यादव लहुलुहान वहीं गिर बेहोश हो गये ।इस वारदात कि सुचना कीसी राहगीर ने परीजनों के साथ बरेसर थानाध्यक्ष को दे दिया ।
सूचना मिलते ही ,बरेसर थानाध्यक्ष राजाराम अपने पुलिस बल के साथ तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचने के साथ ही छानबीन करने लगे । लूट की सुचना मिलते ही सीओ मुहम्दाबाद भी कुछ देर मे घटना स्थल पहुच गये ।वहीं बरेसर थानाध्यक्ष ने बताया की घायल उमाशंकर यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराचवर भेजवाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया है ।बरेसर थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि परीजनो के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।जल्द ही लुटेरो को पकड़ लिया जायेगा। पुछने पर बरेसर थानाध्यक्ष ने बताया की पिड़ित के होश मे आने के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि उसके पास से कितने की लुट हुई है । वहीं परीजनो ने बताया कि दुकान का करीब चालीस हजार रुपये लेकर बदमाश फरार हो गये है ।आप को बताते चले की जब योगी आदित्यनाथ ने सुबे की कमान संभाली थी .तब बदमाशों को कहा था की बदमाश राज्य छोड़कर चले जाये या जेल जाय ।इस बयान का असर देखने को भी मिला । लेकिन बदमाश इतने बेखोफ है कि इनको पुलिस का थोड़ा भी डर नहीं है ।वहीं शासन व प्रशासन के लाख सख्ती के बावजूद भी जिले मे आये दिन लुट व हत्या कर बदमाश फुर हो जा रहें है ।और पुलिस हाथ मलती रह जाती है
