सांकेतिक फोटो। स्रोत सोशल साइट्स


लुधियाना : लगभग 15 पहले घरेलू कामकाज के लिए रखे एक नौकरने अपनी मालकिन को बेड से बाध करीब 30 लाख नगद और 25 लाख से अधिक स्‍वर्णाभुषण ले उड़ा। हैरान करने वाली बात यह है कि मालिक के न तो नौकरी की कोई फोटो है और ना ही आईईडी प्रूफ।
  यह घटना शहर के बाड़ेवाल रोड स्थित पंचशील एनक्लेव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दो साथियों को घर बुलाकर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। 
घटना का पता उस समय चला जब होजरी कारोबारी का बेटा राघव स्कूल से घर आया। मां को बंधा देख । सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी, डॉग स्क्वायड की टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ-साथ थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में नौकर राजू और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।