दिल्ली : हैदराबाद में काचेगुडा रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेने आपस में टकरा गई, जिससे 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कोंगुएक्सप्रेस और मल्टी कोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम आपस में भिड़ गई। यह हादसा सोमवार को सुबह हुआ। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।