भोपाल : एक तरफ जहां अयोध्‍या विवाद का पटाक्षेप होने पर हिंदू और मुस्‍लमान एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ नेता ऐसे भी जो एक नए विवाद को हवा दे हैं। 
 उल्‍लेखनीय है कि एक लंबी कानूननी लड़ाई के बाद शनिवार को देश की सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने विवादित भूमि को रामलला विराजमान को दी है। वहीं मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है। इस फैसले से दोनो पक्ष संतुष्‍ट है। लेकिन इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पूछा है कि क्‍या ढांचा ढहाने के दोषियों को सजा मिलेगी।  बाबरी विध्‍वंश को  27 साल हो गए।'