![]() |
| प्रतिकात्मक। |
लखनऊ : कहते हैं चोर चोरी से जाए, पर हेराफेरी से नहीं। कुछ यही कहवत उत्तर प्रदेश पुलिस पर फिट्ट बैठ रहे है। सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों की लाख सख्ती के बावजूद निचले स्तर के साहब हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। लखनऊ के ठाकुरगंज रिंगरोड पुलिस चौके की दारोगा जी के ट्रैक्टर चालक से रिश्वत लेती वायरल हुई वीडियो ने उन्हें और उनके दिवान को सस्पेंड करवा दिया। दारोगा जी की पहचान विजय सिंहऔर दिवान जी की पहचान मनिंदर यादव के रूप में हुई है।
आरोप है कि दारोगा विजय सिंह और दिवान मनिंदर यादव ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली केड्राइवर से 200 रुपये रिश्वत मांगी। जब ड्राइवर रुपये देने से मना किया तो इन्होंने उसे धमकाया। इसके बाद डरे सहमे चालक ने दो सौ रुपये दे दिया। इस दौरान किसी ने विडियो बना लिया ओर उसे वायरल कर दिया। यह मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी जांच के बाद आरोपी दारोगा और दीवान को निलंबित कर दिया।
