गांव खेताबपुर में रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से लगाया कया पशु चिकित्‍सा कैंम में मौजूद डॉक्‍टर।

गाजीपुर : जिले के ग्रामपंचायत खेताबपुर में रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वाधान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  इस कैंप में  ब्लॉक के पशु  डॉ अमित सिंह और उनकी टीम के  163 पशुओं की जांच कर उन्‍हें दवाएं दी। 
इस दौरान पशु चिकित्‍सक डॉक्‍टरअमित सिंह ने पशु पालकों को पशुों में होने वाली विभिन्‍न बीमारियों और उनके लक्षणों की जानकारी दी।   इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि  द्वारा किसानों के लिए संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 1800 419 8800 की भी जानकारी दी गई जिस पर कृषक भाई समय-समय पर अपनी कृषि पशुपालन एवं मौसम से संबंधित जानकारी ले सकते हैंI