![]() |
| स्राेत : सोशल साइट्स। |
नई दिल्ली : बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया जिले में देर रात हुए भीषण रेल हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि सौ से अधिक लोगों के जख्मी होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह एक ही ट्रैक पर दो रेलगाडि़यों के आ जाने से हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब उदयन एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी उसकी टक्कर एक अन्य ट्रेन से हो गई। इसमें दो कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिला पुलिस प्रमुख ने मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अन्य यात्रियों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
