प्रतिकात्‍मक फोटो।

फिरोजपुर : बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए जबकि, एक पांच साल के बच्‍चे की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि  बरात होशियारपुर होशियारपुर जिले से ममदोट आई थी और वापस लौट रही थी।
सभी  घायलों को ममदोट और फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बारातियों का कहना है कि वैन का चालक शराब के नशे में था। यह हादसा ममदोट से करीब नौ किमी दूर टी-प्वाइंट के पास हुआ।