चंदौली - आज दिनांक 26 नवंबर 2019 को काजीपुर  ग्राम पंचायत चंदौली  जिले में रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग चंदौली के संयुक्त तत्वाधान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ब्लॉक के पशु डॉक्टर डॉ विनोद यादव और उनकी टीम के द्वारा
 135 छोटे बड़े पशुओं का इलाज किया गया और दवाइयाँ वितरित की गई। इसके अतिरिक्त किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि  द्वारा किसानों के लिए संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 1800 419 8800 की भी जानकारी दी गई जिस पर कृषक भाई समय-समय पर अपनी कृषि पशुपालन एवं मौसम से संबंधित जानकारी ले सकते हैंI