कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में इन दिनो पटवारी भरती के लिए ऑनलाइन वोदन जमा किए जा रहे है। 1194 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदरवों से आवेदन मांगे गए है। इनकी लिखित परीक्षा 17 नवंबर को सुबह 11 से 12.30 बजे तक होगी। यह रिक्तियां लाहौल-स्पीति को छोड़ कर हिमाचल प्रदेश के सभी 11 जिलों में भरी जानी है। लेकिन इन आवेदन कर्ताओं में पीएचडी होल्डर अभ्यर्थी भी हैं। विभागी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी की परीक्षा देने के लिए करीब तीन लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। इससे यह पता लगता है कि बेरोजगारी कितनी है।