प्रयागराज :  दिनांक 23 नवम्बर, 2019 को हंडिया प्रयागराज में स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प पर ट्रक ड्राइवर, उनके सहयोगी कर्मचारियों एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए रिलायंस फाउंडेशन एवं  सहाय एन जी ओ के  द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 106 ट्रक ड्राइवर एवं आसपास के ग्रामीणों का सुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी चेकअप किया गया एवं अन्य बीमारियों से बचाव के बारे में सुझाव एवं दवाइयों का भी वितरण किया गया। रिलायंस फाउंडेशन पूरे देश में इस तरह के शिविर का आयोजन कर रही है।
रिलायंस फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तेरह जिले में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग के साथ जिले स्तर के सभी विकास कार्यों में तकनीकी सहयोग भी प्रदान कर रही है I रिलायंस फ़ाउंडेशन ने प्रदेश में निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 18004198800 सेवा भी शुरू की है जिस पर कोई भी कृषक या आमआदमी सोमवार से शनिवार के बीच सुबह 09:30 से शाम 07:30 के बीच सीधे वैज्ञानिकों से कृषि, पशुपालन एवं सरकारी योजनाओं का परामर्श लिया जा सकता है I