आजमगढ़ : आप ने गहने, रुपये और अन्य सामान चोरी होते सुना होगा। लेकिन, लहसुन और प्याज चोरी का यह मामला पहली बार सामने आया है। जिसमें चोर लहसुन की बोरी और लुटेरे प्याज का ट्रक लूट रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला जिले के बेलइसा मंडी में सामने आया है।बता दें कि इस समय मंडी में लहसुन का भाव 150 रुपये, जबकि प्याज का 60 रुपये से अधिक चला रहा है।
बेलइसा मंडी के दुकानदारों को शिकायत थी कि उनकी दुकान से आए दिन प्याज और लहसुन की बोरियां चोरी हो रही हैं। व्यापारियों की इस शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश में थी। इसी दौरान पुलिस ने मंडी से ही तीन चोरों को धर दबोचा और उनके पास से सात बोरी लहसुन भी बरामद किया। इन चोरों की पहचान पुलिस पिंटू यादव निवासी मुनरा सराय थाना कोतवाली, अखिलेश प्रजापति निवासी नीबी थाना रानी की सराय और अरविंद यादव यादव निवासी मुहमदल्ला थाना सिधारी के रूप में बताई है।
