जम्मू : लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर पाकिस्तानी फौज जम्मू-मश्मीर के रिहाइशी क्षेत्रों और सैनिकों को निशना बना रही पाकिस्तानी फौज को भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के पटवार में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकी शिविरों पर बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड तबाह कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में की है। जिसमें कई आतंकवादियों सहित पांच पाक सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।
