लखीमपुर, खीरी : यहां एक ऐसा रिश्‍ता सामने आया है जिसे न तो समाज मान्‍यता देता और ना ही इसे धार्मिक मान्‍यता मिलती। अलबत्‍ता तिरस्‍कार के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है। लेकिन इन सब बातों से बेपरवाह जिले के गांव मोहम्‍मदी  भाई-बहन ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। हलांकि इस  शादी के बाद दोनो का घर या समाज में जाना मुश्किल था। सो दोनो घर से भाग कर अपनी नई दुनियां बसाने का सपना संजोए  दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाले थे कि उन्‍हें पुलिस ने पकड़ लिया। 
इधर, भाई की सगी बहन से पहले प्‍यार और शादी चर्चा जंगल में आग की तरह फैली। इसे कुछ लोग चटखारे लेकर सुना रहे हैं तो कुछ लोग समाज व रिश्‍तों की मर्यादा की दुहाई दे कर इस रिश्‍ते को गलत बता रहे हैं। बताया जा रहा है दिल्‍ली जाने के लिए यह जोड़ा शाहजहांपुर रेलवे स्‍टेशन पर बैठे ट्रेन का इंतजार कर रहा था इतने में जीआरपी पुलिस ने संदेह होने पर इनकी आईडी फूफ मांग लिया इससे ये दोनों घबरा गए। जीआरपी शाहजहांपुर ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात बता दी।  जीआरपी ने उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत की और मोहम्मदी पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि इस घटना से माता-पिता सदमें में हैं।