अमृतसर/ तरनतारन : एक के बाद एक पकड़े जा रहे आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकियों और उनके खतरनाक मंसूबों से पंजाब के अमन पसंद लोग सकते में हैं। क्योंकि इस पिछले एक सप्ताह में पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने ताबड़तोड़ कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के एक और आतंकवादी साजन प्रीत सिंह बंडाला, जिला अमृतसर को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि साजन प्रीत सिंह पकड़े गए आतंकी आकाशदीप सिंह का साथी रहा है। आरोप है कि साजन प्रीत सिंह ने पाकिस्तान से आए ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार पहुंची हथियारों की खेप में से दो पिस्तौल को छिपा दिया था।
पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा देने की साजिश में जुटे आतंकी रंजीत सिंह नीटा ने साजन प्रित को हथियारों की खेप के साथ भेजे ड्रोन को नष्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं