प्रतिकात्‍म फोटो।
आगरा : जिला पुलिस ने यहां के सदर बाजार में झुग्‍गी बना कर रहे तीन बांग्‍लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पकड़े गए विदेशी नागरिकों में पति-पत्‍नी और उनका एक बेटा शामिल है। जो बिना वीजा और पासपोर्ट के पिछले कई सालों से रह हरे थे। डोनार बरानदी, था अभोईपुर, जसर, बांग्लादेश के रूप में हुई है। ये तीनों यहां कूड़ा बिनने का काम करते करते थे।
थाना सदर बाजार पुलिस के मुताबिक  विदेशी अधिनियम कानून के तहत केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बांग्‍लादेशी डोनार उर्फ सईदुल इस्लाम, रविबुल और मुनारा बेगम रोहता नहर के पास झोपड़ी डालकर रह रहे थे।