रजनीश मिश्र, बाराचवार (गाजीपुर) : जिले के पुलिस चौकी बाराचवर थाना क्षेत्र बरेसर के सिउरी अमहट चट्टी पर अचानक छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यह कार्रवाई चट्टी पर मशीनरी का सामान बेचने वाले एक दुकानदार पर की। यहां से पुलिस भारी संख्या नकली सबमर्सिबल पंप बरामद कर थाना बरेसर में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान हंसजार मशनीर स्टोर के मालिक योगेश कुशहा के रूप में बताई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर ही है।
प्रभारी निरीक्षक बरेसर राजाराम कनौजिया ने बताया कि कंपनी के सीनियर इन्वेस्टिगेटर दीपू कुमार सिंह अपनी शिकायत में बताया कि एडीएन रिस्क प्राइवेट लिमिटेड 2/6 मोती भवन झंडेवाला नई दिल्ली जो वरुणा नाम से ओरिजिनल सबमर्सिबल बनाती है, के नाम से बरेसर थाना क्षेत्र नकली सबमर्सिबल बेचने का काम जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कंपनी के इन्वेस्टिगेर दीपू सिंह ने पुलिस कप्तान डॉ. अरविंद चतुर्वेदी से की थी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर कंपनी के इन्वेस्टिगेटर को साथ लेकर सिउरी अमहट चट्टी पर स्थित हंसराज मशीनरी स्टोर पर छापेमारी कर वरुणा नाम से बिक रहे 20 नकली सबमर्सिबल पंप बरामद कर दुकानदार योगेंद्र कुशवाहा को कॉपीराइट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
