![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
मंडी : जिस 51 फुट ऊंचे रावण को विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत के साथ खड़ा किया उस रावण को राम ने नहीं बल्कि शरारती तत्वों ने सुबह ही फूंक दिया। यह घटना जिले धर्मपुर की है। इस विशाल काय रावण को बच्चों ने बड़े अरमानों के साथ तैयार किया था कि बुराई के प्रतिक का अंत भगवान श्री राम करेंगे। लेकिन, कलियुगी रावणों ने अरमानों पर पानी फेर दिया। बाद में दोबारा पुतला दोपहर बाद तक तैयार किया। बताया जा रहा है जिस पुतले को शरारती तत्वों ने जलाया उसे तैयार करने के लिए करीब दो सौ बच्चों ने दस दिन की मेहनत से तैयार किया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
