रोपड़/ वारणसी : उत्तर प्रदेश सरकार के लिए सिरदर्द बना एक लाख रुपये का इनामी गैंगस्टर झुन्ना पंडित (श्री प्रकाश मिश्र) को पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर की जिला पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है झुन्ना ने 16 वर्ष की उम्र में पहला कत्ल किया था।
यूपी के पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बन चुके झुन्ना पंडित को पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा का गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस का दावा है कि उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के पास के दो पिस्तौल व आठ कारतूस भी बरामद हुए है।
बतादें की पिछले माह वाराणी में देर रात हुए कत्ल में के मामले में झुन्ना नाम सामने आया था। उस समय वह फरार हो गया था, जबकि उसके दो साथी पुलिस की गिरफ् में आए थे।
एसएसपी स्वप्न शर्मा ने गैंगस्टर झुन्ना पंडित निवासी गांव हासिमपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश पर एक लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि झुन्ना पंडित कत्ल की 10 वारदातों समेत 20 के करीब फिरौती तथा अगवा करने व अन्य मामलों में शामिल है।
उन्होंने बताया कि छुन्ना दोनो हाथों से फायर करता है। और यह पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है। एसएसपी ने बताया कि झुन्ना पंडित गैंग के आठ बदमाश जेलों में बंद है।
एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर झुन्ना पंडित दुर्गा माता का भक्त है। वह हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस आ रहा था। उन्होंने बताया कि झुन्ना का पिता ट्रांसपोर्टर है। झुन्ना ने पहला कत्ल 16 वर्ष की उम्र में किया था।
