अमृतसर : भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएस एफ जवानों ने मार गिराया। उल्लेखनीय है कि वीरवार की देर सीमा पार से भारत में घुसने प्रयास कर रहे एक एक पाक युवक को सीमा सुरक्षा बलों ढेर कर दिया।
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक पंजाब में बॉर्डर आउट पोस्ट भरोवाल के पास जवानों ने देर रात खेतों में कुछ हलचल देखी। इसके बाद उन्होंने शख्स को ललकारा। इसके बाद वह भागने लगा। इसपर जवानों ने फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
