बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया के जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर आई है। जिले मनियर थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने गई एक नाबालिग और उसके परिजनों को थाना प्रभारी ने यह कहते हुए हुए भाग दिया कि बच्चों से गलतियां हो ही जाती हैं। हलांकि यह मामला जब जिला पुलिस कप्तान देवेंद्रनाथ के संज्ञान में आया तो उन्हें आरोपित थाना प्रभारी सुभाष यादव को सस्पेंड कर दिया । और केस दर्ज करने का आदेश दिया। हलांकि दुष्कर्म की यह घटना गत माह 10 सितंबर की है।
पडि़ता के परिजनों का आरोप है कि जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो एसएचओ ने सादा कागज पर अंगूठा लगवा कर कार्रवाई का आश्वासन दे लौटा दिया। लेकिन केस दर्ज नहीं किया। बाद वह कोर्ट की शरण में गई। उसने 25 सितंबर को एसपी को रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से मामले की जानकारी दी। एसपी के हस्तक्षेप के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।
