गाजीपुर : गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के पैर में फ्रैक्‍यर हो गया है। फिलहाल वह स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं।  बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान हुआ। 
  the jharokh.com को दी जानकारी में सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि अफजाल अंसारी लोकसभा क्षेत्र के गांव अमरूपुर में लोगों से संपर्क कर रहे थे। इस दौरान उनका पैर एक गड्ढे में चला गया और वह फिसल गए। उन्‍हें इलाज के लिए वाराणसी लाया गया। जहां एक्‍सरे के बाद डॉक्‍टरों ने प्‍लास्‍टर चढ़ा कर उन्‍हे बेड रेस्‍ट की सलाह दी है।