फाइल फोटो।


लखनऊ : भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्‍वी प्राची ने कहा कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश मिनी पाकिस्‍तान बनता जा रहा है। साध्‍वी मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में थीं और यहीं पर उन्‍होंन अपना बयान दिया। साध्‍वी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर से 370 हटा दी, अब पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से फतवा जारी करने वालों का भी नंबर लगना चाहिए।
साध्‍वी ने कहा कि  अभी तक तो वह भी देशभर में निडर होकर घूमती थीं, लेकिन अब 18 अक्‍टूबर लखनऊ में दिनदहाड़े कमलेश तिवारी और मेरठ में वकील की हत्या के बाद वह भी खौफजदा हैं।  साध्‍वी एडवोकेट मुकेश शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने मेरठ के कमालपुर गांव पहुंची थीं।