उस्मानाबाद(महाराष्ट्र) : जिले के पडोली नैगांव गांव में चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना के सांसद ओमराजे निंबालकर पर एक व्यक्ति ने चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस समय निंबालकर एक चुनावी जन सभा को संबांधित कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से एक व्यक्ति उठ कर निंबालकर से हाथ मिलाने के बहाने उनके नजदीक पहुंचा और उन पर चाकू से हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।