दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आम तो क्या खास भी सुरक्षित नहीं है। बेलगाम बदमाशों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने शनिवार सुबह करीब सात बजे सिविल लाइंस इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स छीन कर फरार हो गए। दमयंती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी है। और वह परिवार के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो में गुजरात समाज भवन पहुंची तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पर्स में दो मोबाइल फोन और 56000 रुपये और अन्य कागजात थे। बताया जा रहा है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर ली है।
