लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मंगलवार को एक अजीब-ओ-गरीब वायका हुआ जिसे सुरक्षा में चूक भी कह सकते हैं और लापरवाही भी। हुआ कुछ यूंकि महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही पंजाब में 21 अक्टूबर को दाखा विधान सभा सीट पर उप चुनाव होने हैं। इसके मद्दे नजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिहं कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन संदीप संधू के प्रचार के लिए पहुंचे थे। रोड शो के दौरान एक स्पेशल ओपन बस में सवार कैप्टन गांव बसिया में लोगों अभिवादन कर रहे थे उनकी पगड़ी प्रत्याशी के प्रचार में लगाई गईं पार्टी की झंडियों के लिए बंधी रस्सी में उलझकर उतर गई। हालांकि बस पर सवार समर्थकों ने तुरंत संभाल भी लिया। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
