लुधियाना : कैलाश नगर रोड स्थित नंदा कॉलोनी में महेंद्र यादव की अध्यक्षता में संकीर्तन करवाया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित जी ने विधि विधान से पूजा करवाई। उसके बाद संकीर्तन शुरू किया गया। जिसमें महिला संकीर्तन मंडली ने ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया और सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा राहुल बग्गा एंड पार्टी ने मां की महिमा का गुणगान किया। उसके बाद ठाकुर जी की आरती करवा कर भोग लगाया गया विशाल लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर महेंद्र यादव, प्रेम शिला यादव, राजीव बग्गा, शैलेश मोरया, मास्टर कमलेश, उमाशंकर गुप्ता, बबलू मिश्रा, सारिका बग्गा, किरण मिश्रा, रोशनी, सोना, शशि मिश्रा आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।
