गोरखपुर : पत्नी के प्रेमी संग भागने की एक विचित्र वजह सामने आई है। वजह जान कर आप हैरान तो होंगे ही, हंसे बिना भी नहीं रह पाएंगे। जिले के एक गांव में महिला इस लिए अपने प्रेमी के साथ भाग गई क्योंकि उसका पति उसे रोज अंडे खिला पाने में असमर्थ था।
बताया जा रहा है कि महिला करीब चार माह पहले भी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मामला कंपीयर गंज थाना क्षेत्र का है। उस समय पुलिस के दखल पर वापस आई तो उसने अपने भागने की जो वहज बताई थी वह यह थी कि उसका पति उसे रोज अंडे नहीं खिलापाता था। जबकि, उसका प्रेमी इस बात का ध्यान रखता था। वहीं, पेशे से मजदूर पति रोज अंडे खिला पाने में असमर्थता जताई थी। आरोप है कि अंडे खाने की शौकीन महिला इस बार अपनी नाबालिग ननद को भी साथ लेकर अपने पुराने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई है। पीडि़त पति ने पुलिस शिकात दे कर पत्नी ढूढ कर उसे दिलाने की गुहार लगाई है।
