संगरूर : डेढ़ साल की अबोध बच्ची मां-मां चिल्लाती रही लेकिन मां का दिल नहीं पसिजा और उसने बच्ची की हत्या कर दी। यह खबर जिसने सुना वह आवाक रह गया। सहसा किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि एक मां अपनी बच्ची के साथ भी ऐसा कर सकती है। इसी यकीन का फायदा उठा कर हत्यारी मां ने पहले तो पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की लेकिन थोड़ी ही देर में सच्चाई समाने आ गई।
बच्ची मां के प्रेम संबंधों रुकावट बन रही और उसे रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर बच्ची पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मां ने गुमराह करने के लिए कहा, बच्ची जालंधर बस स्टैंड पर गिरी है फिर कहा, लुधियाना बस स्टैंड पर बस से गिरकर जख्मी हुई है। लेकिन आरोपी महिला के लुधियाना जिले के गांव जीरख निवासी पति जगदीप सिंह ने पति की शिकायत के बाद पुलिस जांच में सच सामने आ गया। एसएचओ दीपइंदर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमी मार्केटिंग का काम करता है। उसका आरोपी महिला के परिवार में आना- जाना था। जहां दोनों के संबंध बने थे। दोनों आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार हो गए हैं।
