भांवरकोल ( गाजीपुर) : अज्ञात वाहन की टक्कर मिर्जाबाद चट्टी पर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी चंद्रमा राम (42) के रूप में हुई है।
मामले के अनुसार बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी चंद्रमा राम किसी काम से मिर्जाबाद आया हुआ था। इस दौरान वह किसी वाहन से मिर्जाबाद चट्टी पर उतरकर वह सड़क पार कर रहा था कि किसी वाहन की चपेट में आया गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
