कासिमाबाद - (गाजीपुर) : जिले के कासिमाबाद ब्लाक अंतर्गत दुर्गा स्थान ग्राम पंचायत में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जियो चैट वर्चुअल कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा स्थान ग्राम पंचायत के पशुपालकों को उनके पशुओं से संबंधित समस्याओं के लिए सलाह प्रदान की गई इस कार्यक्रम के दौरान रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री राहुल वर्मा एवं उमाशंकर, अरविंद, मोहन, बीरबहादुर, जयगोविंद व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 419 88 00 की जानकारी किसानों को दी गई।
