चंड़ीगढ़ : अब आप दावे के साथ नहीं कह सकते कि हजूर हमने आप का नमक खाया है। क्योंकि, 'नकमहरामों' ने नकमक को भी 'नकमहराम' बना दिया है। क्योंकि चंडीगढ़ की मुबारिकपुर पुलिस ने यहां गांव सुंडरा में विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली माल बनने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। क्योंकि इस कंपनी में हारपिक टॉयलेट क्लीनर, आर्शिवाद आटा से लेकर टाटा नमक, सर्फ एक्सल, टाइड सर्फ सहित कई अन्य सामान ब्रांडे कंपनियों के पैकेट में भर कर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में बेचा जा रहा था। कंपनी में छामारी करने पहुंची पुलिस ने नामी कंपनियों के खाली पैकेट, एमडीएच मसाले की पेटियां, लैक्मे का काजल सहित कई कास्मेटिक्स आइटमें बराम की है। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई नृपेद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के मुताबिक आरोपी कंपनी मालिक कृष्ण कुमार निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री में छापा मारी के वक्त आधा दर्जन से अधिक लोग पैकेटों में माल भर रहे थे। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री मालिक तीन-चार महीने से मिलावट का खेल खेल रहा था। ।
पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री में छापा मारी के वक्त आधा दर्जन से अधिक लोग पैकेटों में माल भर रहे थे। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री मालिक तीन-चार महीने से मिलावट का खेल खेल रहा था। ।