(वाराणसी - रिश्तों का खूर इस कदर सफेद हो गया है कि मामूली बात पर भाई भाई की जान ले ले रहे हैं।भदोही िजिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र भानीपुर गांव में दो भाइयों ने मामूली बात पर अपने बडे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि मृतक की पत्नी और बेटा जख्मी हो गए। दोनों का सीएचसी सुरियावां में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपितों और उनकी पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार गांव के राकेश यादव और राजेश यादव का बड़े भाई कमलेश यादव से जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर तीनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर राजेश, राकेश और उनकी पत्नियों ने मिलकर कमलेश यादव की पिटाई कर दी।
गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को पुलिस ने सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर कमलेश को ज्ञानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
