फतेहपुर : जिले थाना क्षेत्र गाजीपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र के गांव सिरमौर में वहशी पति ने दिनदहाड़े पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी से काट दिया। यही नहीं मामले बीच-बचाव करने आई सास और साली पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमला उन्‍हें गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया। इस घटना से गुस्‍साई भीड़ ने आरोपी को निसार का उसी कुल्‍हाड़ी से कत्‍ल कर दिया। इस दोहरे हत्‍या कांड से जहां लोग सन्‍न हैं वहीं गांव में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी के मुताबिक दो लोगों की मौत की हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामाले के अनुसार सिमौर गांव निवासी  सोनी उर्फ अख्तरी (35) पुत्री मोहम्मद सईद की बेटी का निकाह नौ साल पहले छत्‍तीसगढ़ निवासी निसार से हुआ था। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच माह से सोनी मायके में रह रही थी।  निसार उसे ले जाने के लिए आया था। सेनी ने जाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। गुस्साए निसार ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। चीख सुनकर सोनी की बहन व मां आई तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ को देख निसार बाहर की ओर भागा तो गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़कर कुल्हाड़ी से काट दिया।