लुधियाना : श्री राम दशहरा कमेटी की तरफ से 13वां दशहरा मेला जगीरपुर राहों रोड पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें रामलीला का मंचन किया गया। राम ने रावण का वध किया। इस मौके पर मुख्य मेहमान विधायक सरदार शरणजीत सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री अकाली दल ने रावण के पुतले को आग लगाकर रसम अदा की इस प्रकार रावण का पुतला धू-धू करके जल गया।
इस मौके पर उद्योगपति शत्रुघ्न तिवारी, सरदार तरसेम सिंह भिंडर, वीर देवेंद्र सिंह लकी, रमेश राणा, ओम प्रकाश पांडे, अजय तिवारी, बालक दास पाठक, गुरप्रीत सिंह सहोता, सुरेंद्र संदी, जगदंबा शर्मा, दीपू मट्टू, चंदन शर्मा, ऐ के गिरी एडवोकेट, गुरनाम सिंह, नीतीश वर्मा आदि लोग उपस्थित हुए।

