कानपुर : यहां के बर्रा बाजार में एक पत्नी ने अपने पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। हलांकि पति बार-बार पत्नी के पैर कड़ कर माफी मांगता रहा लेकिन पत्नी उसे दनादन पीटती रही। इस वजह पति के साथ उसकी प्रेमिका का होना बताया जा रहा है।
मामले के अनुसार बर्रा निवासी एक निजी कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ बाजार में घूमने निकाला था। इस दौरान संयोग से उसी बाजार में युवक की पत्नी और बेटा भी घूम रहे थे कि अचानक पत्नी की नजर अपने पति और उसकी महिला मित्र पर पड़ गई जो एक ज्वैलरी शॉप के पास कार में बैठे बातें कर रहे थे। फिर क्या था। पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उसने आव देखा न ताव बेटे की बाइक से उतर कर पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। देखते-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अपने साथ चौकी ले गई।
